देहरादून, मार्च 27 -- प्रशासन ने आपदाग्रस्त एवं आपदा संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर समय से काम पूरा करने के लिए कमर कस ली है।डीएम सविन बंसल ने नदी चैनलाइजेशन, रिवर ड्रेसिंग तथा आरक्षित वन क्षेत्रों में भूस्खलन उपचार से संबंधित कार्य तय गाइडलाइन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत सर्शत अनुमोदित किया गया। डीएम ने कहा कि तहसील स्तर एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग से संबंधित प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.