पीलीभीत, मार्च 29 -- शहर के बेनहर पब्लिक स्कूल सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपदा जोखिम के बारे में जानकारी दी गई। जनपद पीलीभीत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर कार्यक्रम में कुल 125 महिलायें स्वयं सहायता समूहों, जिला स्तरीय कर्मचारी, समस्त तहसील के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, कर्मचारी, कालेज व संस्थानो आदि प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने कहा कि आपदाएं अनपेक्षित होती हैं, लेकिन अगर हम पूर्व में ही जागरूक और प्रशिक्षित हों, तो जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करते हुए बचाव के वैज्ञानि...