आपदाओं से निपटने के लिए दो जुलाई को मॉक ड्रिल
हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में एनडीएमए और यूएसडीएमए के तत्वावधान में मंगलवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया, जिसमें हरिद्वार आपदा नियंत्रण कक्ष से विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने बताया कि दो जुलाई को पूरे प्रदेश में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार में मॉक ड्रिल हर की पैड़ी, श्यामपुर, भीमगोड़ा टनल, गंगदासपुर और शिवपुरी (लक्सर) में होगी। यह भी पढ़ें- मॉक ड्रिल को लेकर चमोली प्रशासन अलर्ट मोड पर टास्क फोर्स की तैनाती कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.