दरभंगा, मई 9 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस डे पर शुक्रवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति, दरभंगा ने भव्य समारोह किया। मुख्य अतिथि एडीएम सलीम अख्तर, रेडक्रॉस के राज्य प्रतिनिधि डॉ. राम बाबू खेतान, वाइस चेयरमैन डॉ. बीबी शाही, पेट्रोन डॉ. लता खेतान, नीरज खेड़िया, आयुषी बैरोलिया, राज कुमार पासवान व कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। राज्य प्रतिनिधि डॉ. खेतान व वाइस चेयरमैन डॉ. शाही ने बच्चों व शिक्षकों को रेडक्रॉस के महत्व और इसकी ओर से किये गये कार्य के बारे में बताया। एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर ने बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण देने के लिए अपनी ओर से आश्वस्त किया और आपदाओं से डट कर सामना करने को कहा। यह भी पढ़ें- विश्वभर में मानवता, निष्पक्षता एवं सेवा का प्रतीक है रेडक्रॉस सो...