आपदाओं की पूर्व जानकरी देकर सावधान करता है सचेत ऐप
श्रावस्ती, जुलाई 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर मे सोमवार को आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने आशा कार्यकर्ताओं को सचेत ऐप के फायदे बताए। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सचेत एप डाउनलोड किया। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि सचेत ऐप में भारी वर्षा की चेतावनी प्राप्त कर सकते हैं। बाढ़ संबंधी अलर्ट देख सकते हैं। आंधी-तूफान, बिजली गिरने और चक्रवात की चेतावनी पा सकते हैं। अपनी वर्तमान लोकेशन या अन्य स्थानों के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों से जारी चेतावनियाँ देख सकते हैं। यह वर्तमान मे आपदाओं से लड़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह ऐप आपके वर्तमान जीपीएस स्थान का उपयोग करता है या आप किसी भी राज्य या जिले को सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह मौसम, बाढ़, चक्रवात, बिजली गिरने, सुनामी, भूस्खलन, वनाग्नि आदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.