आपत्ति दरकिनार, सचिव की तैनाती से उठे सवाल
गंगापार, मई 16 -- विकासखंड चाका में एक सचिव की तैनाती को लेकर प्रशासनिक कार्यशैली सवालों के घेरे में है। खंड विकास अधिकारी चाका ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित सचिव को लापरवाह बताते हुए तैनाती पर आपत्ति जताई थी। पत्र में उल्लेख किया गया था कि सचिव पूर्व में निलंबित भी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। इसके बावजूद सचिव की तैनाती कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित सचिव ने पूर्व तैनाती के दौरान योजनाओं में लापरवाही बरती और समस्याओं की अनदेखी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.