पीलीभीत, दिसम्बर 28 -- पूरनपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। आजाद समाज पाटी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजाराम गौतम कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष की महिला फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उसके बाद पोस्ट पर अन्य कई लोगों ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की। इससे नारी शक्ति का अपमान हुआ है। आरोप है एक युवक द्वारा पहले भी इस तरह के पोस्ट कर सौहार्द खराब करने का प्रयास किया गया। इससे लोगों में रोष है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.