आपत्ति के बाद मजार के नाम जारी बिजली कनेक्शन पर रोक
लखनऊ, जुलाई 26 -- केजीएमयू परिसर (गेट नंबर-1) स्थित हाजी हरमन शाह की मजार के नाम जारी किए गए 2 किलोवाट के बिजली कनेक्शन पर विवाद गहरा गया है। केजीएमयू प्रशासन की कड़ी आपत्ति के बाद लेसा ने इस कनेक्शन पर फिलहाल रोक लगा दी है। लेसा के अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) ने अनूप कुमार बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल के जरिए आवेदन किया गया था, जिसमें आवेदक ने भूमि विवाद की जानकारी छिपाई थी। उन्होंने बताया कि परिसर पर अभी मीटर नहीं लगाया गया था। गौरतलब है कि केजीएमयू के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम और चौक पुलिस को पत्र लिखकर कनेक्शन तुरंत निरस्त करने और मामले की कानूनी जांच की मांग की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह भूमि निजी या आवासीय नहीं है, इसलिए घरेलू कनेक्शन जारी करना नियमों के खिलाफ है। प्रॉक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.