बदायूं, दिसम्बर 16 -- बदायूं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों के सापेक्ष आपत्तियां मांगी गयीं थी। जिले भर से कुल 75 आपत्तियां आईं, जिन पर सुनवाई डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने की। कमेटी ने रिपोर्ट डीआईओएस के माध्यम से बोर्ड भेज दी है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 99 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गये। इसके बाद इन केंद्रों को लेकर आपत्ती मांगी। जिले से कुल 75 आपत्तियां आईं, जिन्हें सुनकर जिला स्तरीय कमेटी ने आख्या बोर्ड को भेज दी है। अब यूपी बोर्ड से फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जायेगी। डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि आपत्तियों को सुनकर आख्या बोर्ड को भेज दी है। बोर्ड से 17 दिसंबर के लिए फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.