नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक व युवती के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने के मामला सामने आया है। घटना बंजरिया थाना इलाके के एक गांव में सोमवार देर शाम की है। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पहले जमकर मारपीट की और फिर उनका सिर मुंडवा कर चप्पल का माला पहना दिया। घटना थाना क्षेत्र के एक पंचायत की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी चर्चा इलाके में जोर शोर से चल रही थी। युवक को देखते ही ग्रामीण इकठ्ठा होकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया । इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ में शामिल बदसलूकी शुरू कर दी लेकिन, किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मि...