आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती धराए
मोतिहारी, अप्रैल 29 -- बंजरिया। एक धार्मिक संस्थान से मंगलवार को नगर पुलिस ने युवक और युवती को पकड़ कर थाने ले गई। युवक और युवती सुबह के आठ बजे से ही एक साथ धार्मिक संस्थान में आपत्तिजनक स्थिति में बैठे हुए थे। स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। युवक और युवती दोनों बंजरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। युवती ने बताया कि वह चांदमारी में किसी शिक्षक के यहां इंग्लिश की टयूशन करने आती है । लड़का रेलवे की तैयारी करता है और चांदमारी स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करता है। इसकी सूचना नगर थाने को दी गयी । नगर थाना घटना स्थल पर पहुंच दोनों युवक युवती से पूछताछ की । बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों के परिजन को बुलाया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.