बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी विकास कुमार से अज्ञात मोबाइल नंबर से अपनी बेटी के संबंध में आपत्तिजनक व्हाट्सएप संदेश भेजने की शिकायत की है। एसपी ने नगर कोतवाल को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दियाप। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 27 मई की शाम मेरे मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से मेरी बेटी के बारे में आपत्तिजनक संदेश प्राप्त हुआ। संदेश पढ़ने के बाद परिवार के लोग मानसिक रूप से परेशान हो गए। यह भी पढ़ें- बेटी के संबंध में आपत्तिजनक व्हाट्सएप संदेश भेजने का आरोप, मुकदमा दर्ज शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के संदेश से परिवार में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। आशंका जताई है क...