हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने का आरोप है। मामले का खुलासा तब हुआ जब भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए एक टिपलाइन एसएसपी नैनीताल को प्राप्त हुई। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कार्यालय की ओर से मामले को साइबर सेल नैनीताल को स्थानांतरित किया गया था। साइबर सेल प्रभारी मीनू गौतम और टीम ने प्रारंभिक तकनीकी जांच में संदिग्ध इंस्टाग्राम प्रोफाइल का विवरण खंगाला। जांच में सामने आया कि आरोपी आशु अहमद मलिक निवासी वार्ड नंबर-22, किदवई नगर हल्द्वानी ने ...