आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट में मुकदमा
गोरखपुर, जून 16 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि शादी से पहले महुअवा खुर्द निवासी अविनाश उर्फ राहुल सिंह से उसका प्रेम संबंध था। इसी दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। विवाह के बाद संपर्क खत्म करने पर आरोपी उसे लगातार परेशान करने लगा और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार 10 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाकर जबरन एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और वहां भी फोटो व वीडियो बना लिए। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.