गिरडीह, फरवरी 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना में नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में पांच-छह नाबालिग छात्र आरोपी हैं। सभी इंटर के छात्र बताये जाते हैं। आरोपी व पीड़िता सभी गिरिडीह शहर के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। मामले का मुख्य आरोपी ओडिशा में पढ़ता है। पुलिस मामले में अभी कुछ नहीं बता रही है। हालांकि तीन-चार आरोपी थाना में और पुलिस उन सभी से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी अभी ओडिशा में है। पुलिस पोस्को एक्ट से मामला जुड़ा होने व आरोपियों के भी नाबालिग होने के कारण कुछ नहीं बता रही है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लड़की ने...