आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
बस्ती, सितम्बर 6 -- बस्ती। सोशल मिडिया पर वायरल एक आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में छावनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इस वीडियो से राष्ट्र विरोधी भावना भी प्रदर्शित हो रही है। गो-माता के अपमान के साथ ही कई आपत्तिजनक व देश विरोधी बातों का जिक्र इस पोस्ट में किया गया है। साथ ही पाकिस्तान जिन्दाबाद भी लिखा गया है। इस पोस्ट पर कमेंट कर जिले के एक व्यक्ति ने इन लोगों से मिलने की मंशा जाहिर की है। थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह के अनुसारवाल्टरगंज थाने के श्रीपालपुर निवासी अभिषेक वर्मा की तहरीर पर छावनी थानाक्षेत्र के रहने वाले आरोपी रवि कुमार व कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई पारसनाथ विश्वकर्मा को सौंपी गई है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.