बहराइच, जून 24 -- बहराइच, सम्वाददाता। बहराइच के रूपईडीहा थाने में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर धार्मिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। थाना क्षेत्र के जमोग बाजार निवासी पंकज कश्यप पुत्र बलदेव प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि असलम पुत्र मकबूल निवासी नरायनजोत, मकनपुर तथा अन्सार पुत्र रशीद निवासी हकीमगांव ने फेसबुक पर अलग-अलग आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए, जिससे समाज में तनाव और आक्रोश फैलने की आशंका उत्पन्न हुई। इससे आपसी सौहार्द कभी भी बिगड़ सकता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने थाना रूपईडीहा में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर दो के खि...