गोरखपुर, मार्च 3 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद पीपीगंज क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम बाजार आई महिला का गांव के ही एक युवक ने पीछा कर रोक लिया और वीडियो दिखाकर दबाव बनाने लगा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए परिचितों को बुलाया। इसी बीच आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। भागते समय रोहिन नदी की ओर जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...