आपत्तिजनक वीडियो को लेकर थाने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
बदायूं, जून 29 -- सोशल मीडिया पर पैगंबर साहब के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे में नाराजगी का माहौल देखने को मिला। मामले को लेकर रविवार को कस्बे के लोगों ने एकजुट होकर थाना फैजगंज बेहटा पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी और संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तालिब पठान, अनवर खान, गौस मोहम्मद, अरमान खान समेत दर्जनों लोगों ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में की गई टिप्पणियां आपत्तिजनक हैं, जिससे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ थाना में आवेदन प्रतिनिधिमंडल ने गाजियाबाद निवासी नाजिया इलाही खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.