जहानाबाद, जनवरी 8 -- उत्तराखंड के भाजपा नेता का किया पुतला दहन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के द्वारा बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में गुरुवार को महिला राजद के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया और महिला- पुरुष राजद के कार्यकर्ताओं ने अरवल मोड़ के समीप ऊक्त भाजपा नेता का पुतला फूंका। शहर के अंबेदकर चौक से अरवल मोड तक जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुमारी सुमन सिद्धार्थ के नेतृत्व में आक्रोश मार्च सह पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उक्त महिला नेत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मंत्री के पति और भाजपा नेता ने बिहार की महिलाओं के संबंध में जिस तरह से अभद्र टिप्पणी की है उसे बिहार की महिलाएं कतई बर्दाश्त नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.