आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी
हरदोई, अगस्त 13 -- शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने शाहजहांपुर निवासी युवक पर शादी तुड़वाने, उसे और उसके परिजनों को परेशान करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के मुताबिक उसने इससे पहले भी शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी राहुल मेहरा पुत्र मक्खन सिंह के खिलाफ शाहाबाद कोतवाली मे शिकायत की थी। उस समय पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। आरोप है कि समझौते के दौरान राहुल ने भविष्य में युवती और उसके परिवार को परेशान नहीं करने का भरोसा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद राहुल मेहरा ने दोबारा उसे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.