बोकारो, सितम्बर 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सोशल साइट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर महिला को परेशान करने के मामले में बालीडीह पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान चंदनकियारी निवासी राजा बाबू दास के रूप में हुई है। गिरफ्तारी हेडक्वार्टर सह साइबर डीएसपी पवन कुमार के निर्देश पर आईटी एक्ट के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, करहरिया निवासी पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ बालीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिए थे। इससे महिला को सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चास धर्मशाला मोड़ के...