बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती का पति दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी कर रहा है। गांव में रह रही पत्नी के रिश्तेदार ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसके फोटो लेकर एआई तकनीक से आपत्तिजनक बनाकर उसके पति, देवर, सौतेले बेटे को पोस्ट कर दिए। देवर ने भी उसके फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। जिसके चलते पीड़िता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रकरण नवाबबगंज थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति दूसरे प्रांत में रहकर मजदूरी कर रहा है। गांव में रह रही पत्नी की अक्सर अपने रिश्तेदार विरई गांव निवासी मुकीम, पुत्सेर, मौलवी, शमीउल्ला से मोबाइल पर बातचीत होती थी। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी, केस दर्ज रिश्तेदार ने उसकी फोटो हासिल कर एआई तकनीक से आपत्तिजनक फोटो बना युवती के पति, देवर व सौतेले बेटे के मोबाइल पर पोस्ट कर दिए। य...