आगरा, दिसम्बर 31 -- सदर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित हर्ष निवासी स्वरूप नगर नैनाना जाट, ग्वालियर रोड आगरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि हर्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी की, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता उप निरीक्षक शक्ति राठी ने बताया कि इस तरह की पोस्ट न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज में तनाव और अशांति फैलाने का माध्यम भी बन सकती हैं। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.