बलिया, जुलाई 9 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर वर्ष 2017 के एक मामले से जुड़ा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई चौकी प्रभारी कस्बा गिरिजेश सिंह की तहरीर पर की गई।पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान एक युवक द्वारा वर्ष 2017 के एक मामले से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट साझा किए जाने की जानकारी मिली। आरोप है कि उक्त पोस्ट से सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। चौकी प्रभारी कस्बा गिरिजेश सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले कस्बा के मिल्की मोहल्ला निवासी नीरज कुमार गौड़ के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। उसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अफवाह फैलाने...