मेरठ, मार्च 7 -- मवाना में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर नबी करीम हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ किए गए पोस्ट से विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से वार्ता कर मामले को शांत कराया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मवाना कस्बे के मखदुमपुर स्टैंड के पास सब्जी बेचने वाले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर मोहम्मद साहब के खिलाफ डाले गए पोस्ट से क्षेत्र में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पोस्ट की जानकारी मिलते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। शनिवार को नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग मखदुमपुर रोड स्थित मदरसे में एकत्र हो गए और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर प...