बरेली, जनवरी 10 -- अभद्र धार्मिक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हार्टमन कॉलेज के पास अशरफ खां छावनी में रहने वाले अशरफ हुसैन ने सोशल मीडिया पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी कर लोगों की भावनाएं आहत की थीं। मामले की जानकारी होने पर अशरफ खां छावनी चौकी प्रभारी अरुण यादव की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.