रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मंगलवार को ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक कथित रूप से आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इस संबंध में सोमवार को बजरंग दल रुद्रपुर के संयोजक ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराये पर रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है और मूल रूप से अहमदाबाद (गुजरात) का निवासी है। मंगलवार को विधायक शिव अरोरा विभिन्न संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.