पीलीभीत, मार्च 17 -- पूरनपुर। सोशल मीडिया पर की गई एक अभद्र टिप्पणी से हिंदू संगठन में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर बनाए गए एक पेज पर अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में नाराजगी पनप गई। उन्होंने पोस्ट करने वाले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। आरोप है बनाए गए पेज पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लेकर भी आपत्तिजनक पोस्ट की गई हैं। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पेज संचालक की जानकारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.