आपत्तिजनक टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष
कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ब्राह्मण समाज को लेकर एक युवक द्वारा टिप्पणी की गई है जिससे क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की आपका अपना हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। लोगों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक क्षेत्र के ग्राम जसुआमई का रहने वाला राजू कठेरिया बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी अनुपम बाजपेई एडवोकेट के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और वहां मौजूद कोतवाल कपिल दुबे को मामले की जानकारी दी। समाजसेवी अनुपम बाजपेयी ने मामले को गंभीरता से उठाते हुए पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.