आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जैन समाज में आक्रोश
अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 21 मई को एक न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट शो में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा मांस के निर्यात के साथ जैन समाज का नाम जोड़ने पर समाज के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। श्री दिगंबर जैन महासमिति ने इस मामले में अपनी बात रखी।श्री दिगंबर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि सपा के प्रवक्ता आतीक जमाई द्वारा एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत से मांस का निर्यात करने वाली शीर्ष 20 कंपनियों में 18 जैन समुदाय के लोगो की हैं। जैन समाज के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक, असत्य व भ्रामक टिप्पणियां की गईं, जिससे देशभर के जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जैन समाज अहिंसा, सत्य, सद्भावना एवं राष्ट्रहित के मूल्यों का पालन करता आया है। भारत के कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.