सहारनपुर, मार्च 7 -- नानौता, संवाददाता। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।थाना पुलिस ने बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मुश्कीपुर व मौरा तथा नानौता निवासी एक युवक सहित तीन युवकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने को लेकर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। बता दें कि उपरोक्त तीनों युवकों द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराज़गी जताते हुए थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.