मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। युवा शिवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एआईएमआईएम से जुड़े पदाधिकारी पर कथित रूप से देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाकर गुस्सा जाहिर किया। मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने एसएसपी को ज्ञापन दिया। इस दौरान शिबू पांडेय, आकाश सिंह, पंकजपाल, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, बादाम सिंह, अंकुर टंडन, शिबू सैनी, तिलकराज शर्मा, सुरेश सैनी, विशाल सैनी, प्रदीप संह, धर्मेंद्र कश्यप, मयंक सैनी, राहुल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...