आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- मीरानपुर कटरा। बसपा पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते युवक का वीडियो वायरल हुआ तो अंबेडकर अनुयायियों में रोष उत्पन्न हो गया। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बसपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय सागर और प्रभारी राम किशोर कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह से मिले। तहरीर देकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सीओ को दी तहरीर आरोपी युवक गांव बैवह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.