हरदोई, दिसम्बर 18 -- अतरौली। देवी-देवताओं और सांसद विधायक आदि के प्रति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो युवकों को अतरौली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से विशाल निवासी धर्मापुर थाना अतरौली और दूसरा सुशांत निवासी गोड़वा थाना अतरौली का रहने वाला है। इन लोगों ने कुछ दिन पहले सोसल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किया था। मामले को संज्ञान में लेकर उसी समय पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था तभी से दोनों की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.