सहारनपुर, फरवरी 10 -- मंगलवार को थाना फतेहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाना क्षेत्र के गांव दतौली मुगल निवासी दस लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि गांव दतौली मुगल निवासी मुस्तकीम,मोफिक, शौकीन पुत्रगण शकील,नजमा पत्नी मुस्तकीम, मुस्तकीम पुत्र शकील,शाद पुत्र भूरा,आशिक पुत्र नौशाद,गुलफाम पुत्र सलामू,रिजवान पुत्र इलियास एवं अलीजान पुत्र वहीद ने थाना फतेहपुर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों गुलफाम पुत्र सलामू एवं नौशाद पुत्र इरशाद उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.