आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी संदीप तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह आरएसएस का प्रचार प्रमुख है। आरोप है कि अजीम खान नंबरदार से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अजीम खान द्वारा आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिससे उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। दर्ज मुकदमे में यह भी बताया गया है कि आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा द्वारा इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों एवं शासन स्तर पर शिकायत भी भेजी गई थी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.