आपत्तिजनक गीत को लेकर गायक गणेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- अलीगढ़। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजा महेंद्र प्रताप पार्क से पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पहुंच कर कांग्रेसियों ने एसीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष शेरपाल सिंह सविता ने कहा कि गीत से नाई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज के लोगों में नाराजगी है। मामले की जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। नाई समाज का देश के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार पुलिस से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक गीत की भी जांच हो। अजीत, विष्णु, बबलू नंदवंशी, गौरव सविता, प्रभात सैनी, लक्ष्मी नारायण, समसुल, सोनू सविता, कमलेश देवी, मिथलेश देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.