दुमका, जनवरी 23 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने देवदहा गांव के संतोष राय एवं चंदनगड़िया गांव के भीम राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिवतल्ला के नईम अंसारी की शिकायत पर शिकारीपाड़ा थाना में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 20 जनवरी को दोनों युवकों ने दूसरे समुदाय के विरुद्ध आपतिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। भड़काऊ एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...