नई दिल्ली, अगस्त 19 -- घर में पूजा-पाठ या फिर हवन वगैरह के बाद आपने दक्षिणा देने की बात अक्सर सुनी होगी। कुछ लोग इसे पैसों से जोड़कर देखते हैं हालांकि इसका मतलब इससे कहीं ज्यादा है और काफी अलग भी है। अक्सर लोग दान और दक्षिणा को एक ही समझ बैठते हैं। हम जरूरतमंदों को जो चीजें देते हैं वो दान कहलाता है। वहीं दक्षिणा का असली मतलब है कि किसी के प्रति आप अपना सम्मान दिखा रहे हैं या फिर उनके प्रति अपना आभार जता रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार दक्षिणा का संबंध शुभ कामों से जोड़कर देखा जाता है। पूजा वगैरह को तभी पूरा माना जाता है जब दक्षिणा दी जाती है। हालांकि दक्षिणा में क्या देना शुभ माना जाता है इसे लेकर अक्सर कन्फ्यूजन बना रहता है। तो जानिए आखिर शास्त्रों के अनुसार दक्षिणा में क्या देना शुभ होता है?ये है दक्षिणा का असली मतलब दक्षिणा को सिर्...