नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका मंजूर कर दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनके खिलाफ केस इतना कमजोर था कि महज 10 दिनों में ही जमानत मिल गई। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा 'आज सत्येंद्र जैन को बेल (जमानत) मिल गई। उनको गिरफ्तार क्यों किया गया। किसी को समझ नहीं आ रहा। किसी भी मामले में किसी को गिरफ्तार उनसे पूछताछ के लिए किया जाता है। इसके लिए पुलिस कस्टडी ली जाती है। पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद व्यक्ति न्यायिक हिरासत में जाता है।' अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा 'सत्येंद्र जैन को इस मामले में पुलिस कस्टडी में नहीं भेजा गया। उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई। सीधे न्यायिक हिरासत मे...