आपको आखिरी मौका दे रहे हैं; बृजभूषण शरण सिंह से दिल्ली की अदालत
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह की और मोहलत दी है। हालांकि, अदालत ने साफ कर दिया है कि यह आखिरी बार है जब उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है। इस अवधि में यदि उन्होंने अपना जवाब दाखिल नहीं किया तो उन्हें आगे इसका मौका नहीं दिया जाएगा। यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के बाद महिला पहलवानों ने आदेश को चुनौती दी है। मजिस्ट्रेट अदालत ने 3 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को छह महिला पहलवानों की ओर से दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया था। इन पहलवानों में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहलवान भी शामिल हैं। बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने के फैसले को चार महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.