नई दिल्ली, जून 24 -- EPFO Latest Updates: सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF ब्याज दर 8.25% पर स्थिर रखी है। सात करोड़ से अधिक सदस्यों के PF खातों में ब्याज जून 2026 में यानी इसी महीने क्रेडिट किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। आइए जानते हैं ब्याज से जुड़ी हर जरूरी बात, ताकि आपको कोई कन्फ्यूजन न रहे।ब्याज खाते में आया या नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक जब भी EPFO ब्याज क्रेडिट करता है, वह आपके EPF बैलेंस में तुरंत दिखने लगता है। आप नीचे दिए किसी भी तरीके से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं: · UMANG ऐप · EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल · मिस्ड कॉल सर्विस · एसएमएस सर्विस इसके अलावा, आप "पासबुक लाइट" के जरिए भी तुरंत अकाउंट की समरी देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, EPFO 3.0 से आसान होगी ...