नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- एनडीएमसी चेयरमैन ने मांगे सुझाव इनर सर्किल में वाहन बंद करने की तैयारी नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता कनॉट प्लेस के इनर सर्किल को वाहन मुक्त करने की योजना पर अब लोगों और हितधारकों के सुझाव से फैसला होगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए जनता से राय मांगी है।

सुझावों के लिए अपील एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों से पूछा कि क्या कनॉट प्लेस के इनर सर्किल को वाहनों के लिए बंद किया जा सकता है, ताकि लोग वहां विदेशी शहरों के प्रमुख बाजारों और सड़कों की तरह स्वतंत्र रूप से पैदल घूम सकें।

समय स्लॉट के बारे में राय चेयरमैन ने प्रस्ताव के समय को लेकर भी लोगों से राय मांगी है। उन्होंने पूछा कि इनर सर्किल को पूरे दिन व...