नई दिल्ली, जून 2 -- उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और गरीबों, बहुजनों तथा गैर-यादव पिछड़े समाज के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे। राजभर ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में गैर-यादव ओबीसी, बहुजन और आम नागरिकों के खिलाफ कई गंभीर घटनाएं हुई हैं, लेकिन इन मामलों पर अखिलेश यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) मॉडल है। अपने बयान में राजभर ने सपा विधायक महाराजी प्रजापति से मारपीट, चंदौली में महिल...