आपके लिए कॉल भी करेगा Gemini AI, नया फीचर आसान कर देगा काम; डिटेल
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Gemini AI अब और ज्यादा एडवांस हो गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब यह आपकी तरफ से कॉल कर सकता है और लोगों से बात कर सकता है। आजकल हममें से कई लोग कॉल करना पसंद नहीं करते। चाहे दोस्तों से बात करनी हो या काम के सिलसिले में, हम अक्सर WhatsApp पर मैसेज भेजना या Instagram पर DM करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी कॉल करना ही एकमात्र तरीका होता है, जैसे कि रेस्टोरेंट में टेबल बुक करते समय या लॉन्ड्री सर्विस को कॉल करते समय। यहीं पर Google Gemini का "Call for Me" फीचर काम आता है। दरअसल, गूगल ने जेमिनी के लिए 'कॉल फॉर मी' फीचर की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर AI को आपकी ओर से किसी बिजनेस को कॉल करने और आपका काम पूरा करने की सुविधा देगा। इसमें ऑटोमेटेड मेनू को हैंडल करना या स्टाफ से बात करना शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.