नई दिल्ली, जनवरी 2 -- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने जेल में बंद भारतीय एक्टिविस्ट उमर खालिद को हाथ से लिखी एक चिट्ठी भेजी है। यह चिट्ठी तब सामने आई जब ममदानी ने 1 जनवरी 2026 को मेयर पद की शपथ ली। भारतीय मूल के इस मुस्लिम नेता की यह पहल दूर उमर खालिद के लिए समर्थन का संदेश देती है।चिट्ठी में क्या लिखा? चिट्ठी में ममदानी ने लिखा, "प्रिय उमर, मैं अक्सर तुम्हारे उन शब्दों को याद करता हूं जिनमें कड़वाहट को खुद पर हावी न होने देने की बात थी। तुम्हारे माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सब तुम्हारे बारे में सोच रहे हैं।" यह नोट दिसंबर 2025 में उमर के माता-पिता की अमेरिका यात्रा के दौरान लिखा गया। उमर की साथी बनोज्योत्सना लाहिड़ी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह भी पढ़ें- उमर खालिद को 14 दिन की 'आजादी', फोन समेत कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.