नई दिल्ली, जून 6 -- YES Bank share: अगर आपके पास प्राइवेट सेक्टर के YES बैंक के शेयर हैं तो ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल, सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान इस बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ने शनिवार (6 जून) को बैंक ने एक बड़ा अपडेट दिया है।क्या है अपडेट? यस बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे महाराष्ट्र गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) डिपार्टमेंट की अपीलेट अथॉरिटी से एक नोटिस मिला है। इस ऑर्डर में जुलाई 2017 से जून 2018 की अवधि के लिए कुल Rs.63.27 करोड़ के टैक्स और पेनल्टी की मांग की पुष्टि की गई है। इसे सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) एक्ट की धारा 107(11) के तहत कमिश्नर (अपील्स) ने जारी किया था। यह नोटिस यस बैंक को 5 जून को मिला था। यह अपीलेट ऑर्डर नवंबर 2024 में जॉइंट कमिश्नर, CGST द्वारा जारी क...