नई दिल्ली, जनवरी 1 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नव वर्ष के अवसर पर राजधानी के विकास का एक नया रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के सभी विभागों के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में स्पष्ट किया कि उनकी सरकार दिल्ली को एक 'सुविधा संपन्न और विकसित' राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विजन को साकार करने के लिए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को एक विशेष 'टास्क' दिया है, जनोपयोगी योजनाएं बनाएं और उन्हें इसी वर्ष अमल में लाएं। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्य सचिव विकास वर्मा सहित दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के पुरुषार्थ और उनकी यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं समझ सकती हूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.