नई दिल्ली, अगस्त 6 -- देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों के बाद अब टॉप-25 कारों की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस लिस्ट में 10 मॉडल के अलावा अन्य किन 15 मॉडल को जगह मिली है ये जानना आपके लिए भी जरूरी है। खासकर तब जब हम कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हों। ऐसे में हम यहां इन कारों की पूरी लिस्ट आपको बता रहे हैं। बता दें कि इस लिस्ट में मारुति के साथ टाटा, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियों का दबदबा है। वहीं, टोयोटा और किआ ने भी लिस्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। चलिए एक बार इस लिस्ट पर नजर डालते हैं। देश के अंदर सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-25 कारों की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की जुलाई 2026 में 23,791 यूनिट बिकीं। जबकि, जुलाई 2025 में इसकी 20,895 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 14% की YoY ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी वैगनआर की जुलाई 2026 मे...